मिशन शक्ति अभियान में निकाली रैली
खतौली। महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘मिशन शक्ति’ अभियान को जारी रखते हुए अभियान के छठें दिन महाविद्यालय में रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद ‘कन्या भ्रूण हत्या एवं यौन अपराध’ विषय पर प्रतियोगिता की गई।
श्री कुंदकुंद जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर नीतू वशिष्ठ ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान में रैली निकाली गई। ‘कन्या भ्रूण हत्या एवं यौन अपराध’ पर हुई प्रतियोगिता में 208 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कॉलेज प्रांगण से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, पंजाबी कॉलोनी, सैनी नगर, माल गोदाम रोड से होती हुई कॉलेज में आकर समाप्त हुई। प्राचार्या ने रैली को संबोधित किया। इस बुराई को समाज से सभी के प्रयासों से जड़ से समाप्त करने के लिए आह्वान किया। डॉ नीरजा गुप्ता, सह-संयोजिका डॉ अर्चना ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. मनीष कुमार जैन, डॉ. नेमचंद जैन, डॉ संजीव कुमार, डॉ रीचा जैन, डॉ फरहीन जावेद, सचिन कुमार, संदीप कुमार, स्तुति नागर, आकाश जैन, मुकुल जैन आदि का योगदान रहा।