निबंध में निशा, सोम्या ने पाया पहला स्थान
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में निबंध व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय ने हिंदी और अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता तथा हिंदी और अंग्रेजी स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की। पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया। निर्णायक एकता मित्तल व मानसी अरोरा रहे। अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोमिया गोयल, साबिका बतूल द्वितीय स्थान पर व तृतीय स्थान पर जोया खान एवं अंशिका संयुक्त रूप से रहीं। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा, मनीष पाल दूसरे और नंदनी तीसरे स्थान पर रही। अंग्रेजी स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्मथान अलीजा, द्वितीय रूपांशी, तृतीय स्थान पर साक्षी नामदेव रही। हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कनिका सिंघल, हिमांशु द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने इन सभी छात्रों का बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की स्वस्थ प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के कौशल को उजागर करती है। प्रतियोगिताओं में नीतू गुप्ता, सपना, नुपुर अरोरा, प्राची चौधरी, अजरा बतूल, अनामिका सोनम, गरिमा, अकांक्षा, सोनिया, स्वाति, पिंकी, मोनिका, टिवंकल, साक्षी, आदि का योगदान रहा।