फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा रोड पर स्पा सेंटर पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा रोड पर स्पा सेंटर पर छापा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारते हुए संदिग्ध हालात में मिले तीन लोगों के साथ ही कुछ युवतियों को भी हिरासत में लिया। वहीं, स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित एक कॉलेज के सामने करीब 15 दिन पूर्व पूर्वा स्पा सेंटर का संचालन शुरू किया गया था। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि स्पा सेंटर पर पुलिस को अनैतिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रहीं थीं, जहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का आगमन होता था। इसी के चलते रविवार शाम करीब छह बजे पुलिस टीम ने उक्त स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा। मौके से तीन लोगों के साथ ही कुछ युवतियां भी संदिग्ध हालात में मिलीं, जबकि मौका पाकर स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि सेंटर से मिलीं युवतियों को उनके परिजनों को थाने बुलाकर चेतावनी देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया गया, जबकि मौके से संदिग्ध हालात में मिले तीन आरोपियों नमन गर्ग, निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी, शिवशंकर, निवासी शामली और यामीन निवासी शकूर बस्ती दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों व सेंटर संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें