बेटियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र उठाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया और शस्त्र पूजन किया। वक्ताओं ने राष्ट्र और बेटियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र उठाने का संकल्प दिलाया।
सरस्वती शिशु मंदिर साकेत बसंत बिहार में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि भगवान राम ने शस्त्र से दशानन रावण का वध किया था। कार्यकर्ताओं को बजरंग दल के स्थापना से वर्तमान समय तक की उपलब्धियों के बारे में बताया एवं कार्यकर्ताओं को प्रभु श्रीराम के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्र और समाज की सेवा करने का आह्वान किया। बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा ने प्रांत संयोजक को प्रतीक चिह्न भेंट किया। उन्होंने शस्त्र और शास्त्र का महत्व बताया एवं बहन बेटियों एवं राष्ट्र के सम्मान में समय पड़ने पर शस्त्र उठाने तक का भी आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विहिप अतुल त्यागी एवं अध्यक्षता ललित माहेश्वरी ने की। जिला प्रचार प्रमुख सचिन त्यागी, जिला संपर्क प्रमुख अजय कुटेसरा, जिला सह संयोजक पुनीत पुंडीर, शिवम मेघालान, अंकुर शर्मा, अंकित पाल, आयुष सिंघल, रजत शर्मा, प्रतीक शर्मा, हेमांग कुच्छल, रवि पाल, युगांतर पुंडीर, सौरभ मित्तल, सोनू उपाध्याय, मनीष सैनी, सुमित शर्मा, अरुण मित्तल, अतुल मित्तल, विकास गर्ग, मोहित बजरंगी, सावन पाल, रोहित बजरंगी आदि उपस्थित रहे।