सीओ नई मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि कई दिनों से भोपा रोड पर स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में स्थित द रायल सेलून एवं स्पा एक्युप्रेशर सेंटर में देह व्यापार का अवैध धंधा चलने की सूचना मिल रही थी।
वहीं, मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व उन्होंने नई मंडी कोतवाली व एएचटीयू टीम को साथ लेकर स्पा सेंटर पर छापामारी की। इस दौरान एक दंपती सेंटर के बाहर खड़ा था जो टीम व अधिकारियों को देखकर फरार हो गया।
इस दौरान टीम सेंटर के अंदर पहुंची तो वहां दो युवक व पांच महिलाएं मौजूद मिलीं। वहां अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जाता था। महिलाओं व युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
सीओ मंडी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार दंपती की तलाश कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात