फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा

विज्ञापन
शाहपुर में ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा जब्त की गई दवाइयां । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव तावली में ड्रग्स विभाग ने छापा मारकर बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर का भंडाफोड़ किया। मौके से कीमती दवाइयां बरामद कर संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। स्टोर संचालक के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षण लवकुश प्रसाद ने सोमवार को गांव तावली स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर का मेन शटर बंद मिला, लेकिन बराबर में स्थित एक गेट से स्टोर से दवाइयों की बिक्री होती पाई गई। इस पर पुलिस ने मौके पर मौजूद स्टोर संचालक वसीम से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मांगा, लेकिन उसने लाइसेंस न होने की बात कही। इस पर आरोपी वसीम को हिरासत में ले लिया गया। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि मेडिकल स्टोर से करीब 50 हजार रुपये कीमत की दवाइयां बरामद की गईं हैं, जिन्हें जब्त करते हुए मेडिकल स्टोर को भी सीज कर दिया गया है। विभाग द्वारा आरोपी स्टोर संचालक के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें