फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान दो गांवों में गिरी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के दौरान दो गांवों में गिरी बिजली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। रविवार देर शाम आंधी के साथ आई तेज बारिश के दौरान गांव अथाई में ग्रामीण के मकान पर और गांव गड़वाड़ा में विद्यालय भवन पर बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। दोनों स्थानों पर विद्युत उपकरण फुंकने के साथ ही विद्यालय के भवन की दीवार में दरार भी आ गई। वहीं, पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी करीब 15 घंटे तक पूरी तरह से बाधित रही।
रविवार देर शाम क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ही जबरदस्त बारिश होने से अफरातफरी मच गई थी। मूसलाधार बारिश के दौरान ही क्षेत्र के गांव अथाई और गड़वाड़ा में बिजली गिरी। गांव गड़वाला में स्कूल के भवन पर बिजली गिरने से भवन की दीवार में दरारें आ गईं। वहीं, विद्यालय में लगा सबमर्सिबल, वाटर कूलर, पंखे, लाइट और फिटिंग भी फुंक गई। वहीं, शौचालय व कमरों में लगी टाइल्स भी टूटकर नीचे गिर गईं। इसके साथ ही स्कूल के आसपास स्थित कई घरों में भी विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दिलीप कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान योगेश सिवाच के कोल्हू में स्थित जनरेटर, राहुल के घर में लगी एलसीडी व पंखे और बबलू के घर में कई विद्युत उपकरण फुंक गए। उधर, गांव अथाई में मनोज के घर पर बिजली गिरने से घर के सभी विद्युत उपकरण फुंक गए, जिससे पीड़ित को काफी नुकसान हुआ। इसके साथ ही गांव अथाई में तेज बारिश के दौरान एक पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर जा गिरा, जिससे तार टूटने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 15 घंटे तक पूरी तरह से बाधित रही। बाद में विभागीय कर्मचारियों ने तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें