फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही छोड़िए, जिंदगी की कीमत समझिए

विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान भगत सिंह रोड पर वाहनों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लापरवाही छोड़िए, जिंदगी की कीमत समझिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आने के साथ ही लोग अब कोरोना कर्फ्यू को लेकर बेपरवाह होने लगे हैं। शहर की सड़कों पर दिनभर राहगीर व वाहनों की आवाजाही के साथ ही खुलने वाली दुकानें लगातार सामान्य होते हालात की गवाही दे रहे हैं। कोरोना के भयावह स्थिति को झेल चुके लोग अभी भी अपनी जिंदगी की कीमत को नहीं समझ पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने और परिवार की खातिर भीड़भाड़ इलाके में जाने से बचना चाहिए।
जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है। हालांकि अभी भी शासन के निर्णय के मुताबिक संक्रमितों की संख्या अधिक है। इसलिए जिले को अभी तक कोरोना मुक्त घोषित नहीं किया गया है। लगातार कम होते जा रहे संक्रमण के मामलों के चलते लोग अब खुद ही कोरोना कर्फ्यू से बेपरवाह होते जा रहे हैं। एक ओर जहां रोजाना सुबह के समय खुलने वाली आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने लगी है, वहीं शहर की सड़कें भी अब पूरी तरह से गुलजार रहने लगी हैं। सड़कों पर आम दिनों की ही भांति अब पूरी तरह से सामान्य आवाजाही का नजारा रहने लगा है, जहां किसी भी तरह की रोकटोक नहीं है। अब शहर के प्रमुख चौराहों शिव चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा पर ही पुलिसकर्मी नजर आते हैं, जो केवल वाहन चेकिंग के नाम पर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। मास्क चेकिंग अभियान तो लगभग पूरी तरह से खत्म होता जा रहा है और कहीं भी इसे लेकर कार्रवाई होती नजर नहीं आती। यही नहीं, शहर की सभी सड़कों पर आम दिनों की भांति फल-सब्जी विक्रेताओं की रेहडियां और ई-रिक्शाएं दौड़ना भी पूरी तरह से आम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जनपद में अब कोरोना संक्रमण के हालात काफी काबू में आए हैं। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर पुलिस सतर्क है और लगातार वाहन व मास्क चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए ही लोगों को घर से बाहर निकलने की छूट दी गई है, जिसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

नगर की पान मंडी में खरीददारी को उमड़ी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें