फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले तहसील बनेगी पुरकाजी : प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। किसान सेवा सहकारी समिति में वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि समिति को जनपद में पहले नंबर की समिति होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने किसानों को बताया कि पुरकाजी को तहसील बनाने के सभी कागजात लखनऊ पहुंच गए हैं। उसके लिए जगह भी तलाश कर ली गई है। इस पर जल्दी ही कार्य शुरू होने की संभावना है। चुनाव से पहले ही तहसील की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में हाईवे पर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रमोद उटवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के बारे में चिंतन कर रही है। वे खुद भी पुरकाजी को तहसील बनाने का प्रयास कर रहे है। मुख्यमंत्री के सामने भी उक्त मुद्दे को रखा गया है। तहसील बनने से किसानों को बहुत लाभ होगा मुजफ्फरनगर जाने की समस्या समाप्त हो जाएगी।
समिति की प्रबंध निदेशक प्रीति त्यागी ने वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा पढ़कर सुनाया और बताया कि समिति ने इस वर्ष 53.99 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है। संचालक मंडल ने सदस्यों को 10 प्रतिशत देने का निर्णय लिया। क्षेत्र के 26 किसानों को 29.70 लाख रुपये गन्ना ऋण भी वितरित किया। समिति ने इस वर्ष 17,10,15,000 रुपये की वसूली की है, जो एक रिकॉर्ड है।17,24,27,000 रुपये का किसानों को ऋण वितरण किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के सदस्यों को विधायक ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एडीसीओ शोभाराम शर्मा व डीसीडीएफ के एसडीओ सुभाष सिंह व अपर जिला कृषि अधिकारी ने भी समिति के बारे में किसानों को जानकारी दी। सभापति संजय त्यागी, संचालक विरेंद्र त्यागी, राजकुमार, शांतिदेवी, शिमला देवी, नरेश पाल, अरशद त्यागी, मौहम्मद इस्लाम, प्रधान जुबैर त्यागी, प्रदीप त्यागी, जाकिर त्यागी, राकेश आडवाणी, राजकुमार त्यागी, नीटू त्यागी, टींकू त्यागी, कुलदीप, पोपी प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें