भगवान महावीर जन्म कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। इंदिरा मूर्ति स्थित पंडाल में महोत्सव के पांचवें दिन भगवान महावीर जन्म कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं की गई। धार्मिक विधान की समाप्ति के पश्चात मुख्य मंगल कलश मुकेश आढ़ती के निवास पर स्थापित कराया गया। विभिन्न मार्गों से रथयात्रा निकाली गई।
रथ यात्रा उत्सव पंडाल से शुरू होकर बड़ा बाजार, गली घंटाघर, जीटी रोड व जैन कीर्ति स्तंभ से गुजरकर कांशीराम स्ट्रीट, पीसनोपड़ा मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के मार्ग में सुंदर रंगोलियां बनाई गई थी। रथों पर वीतरागी भगवान की प्रतिमा यंत्र जी और जिनवाणी माता को श्रद्धा से विराजमान कराया गया। शिक्षाप्रद झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन की जिनेंद्र भक्ति में दिल्ली, सरधना, मुजफ्फरनगर, मवाना, सहारनपुर व मेरठ के श्रद्धालु शामिल हुए। जैन एकता क्रांतिकारी युवा मंच के संयोजन में चांदी के 108 दीपकों से कीर्ति स्तंभ पर महाआरती का मंगल आयोजन हुआ। यात्रा में जैन ध्वज फहरा रहा था।
इस अवसर पर कल्पेंद्र जैन, मुकेश, राजकुमार, सिल्लो, आनंद, दीपक, मुकेश, शीलचंद, अजय, डॉ ज्योति जैन, अनुराग, मानसी, राजीव मुखिया, वैभव जैन, अलका, मृदुला, बबीता आदि मौजूद रहे।
खतौली भगवान महावीर जन्मोत्सव के दौरान नगर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
खतौली भगवान महावीर जन्मोत्सव के दौरान नगर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।