फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने छपार, मंसूरपुर थाने में सुनी समस्याएं

विज्ञापन
छपार थाने में महिला डेस्क के बारे में जानकारी लेते एडीजी मेरठ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फरियादियों की समस्याओं का जल्द निराकरण हो: राजीव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने शनिवार को अचानक छपार और मंसूरपुर के थानों में पहुंच कर समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। अफसरों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण होना चाहिए।
छपार थाने में समाधान दिवस में एडीजी राजीव सभरवाल ने लेखपालों से जमीन विवादों की जानकारी ली। उन्होंने सैनिटाइजर रखा न देखकर पूछा कि कोरोना काल चल रहा है। हाथ साफ करने की व्यवस्था नहीं है। उसे जरूरी बताते हुए रखने को कहा और मास्क भी जरूरी बताया। महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष का निरीक्षण किया। पुलिस व राजस्व कर्मियों से विवादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व सीओ सदर हेमंत कुमार पहले से ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर में एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने डीएम चंद्रभषण सिंह तथा एसएसपी अभिषेक यादव के साथ मंसूरपुर थाने में समाधान दिवस में पहुंचकर समस्याएं सुनीं। एडीजी ने मंसूरपुर थाने के माल खाने, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर हल किया जाए। समाधान दिवस में पहुंचे पूर्व प्रधानाचार्य राज्यपाल सिंह ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि रेलवे रोड पर सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने नालों पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। हल्का लेखपाल इंद्रवीर ने बताया कि यह सड़क लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत आती है। तहसीलदार आरती यादव सहित सभी लेखपाल तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें