स्मारकों की सफाई की, स्वच्छता की शपथ ली
मुजफ्फरनगर, मोरना। मोरना मुख्यालय पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा हिंद मजदूर किसान समिति के सहयोग से शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्मारक की साफ सफाई की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करने व लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री अरुण कुमार ने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों सुभाषचंद्र बोस, सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद आदि के बहादुरी गाथा का वर्णन किया।
जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रीति पाल, हिंद मजदूर किसान समिति के जिला उपाध्यक्ष पद्म सिंह, ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, अरुण कुमार, रजत, उपेंद्र, रेखा, अमरेश, शर्मेश, सुमन, सुनीता, विजय, नीटू, संजीव, हेमंत, विपिन, विकास, राजवीरी आदि स्वयंसेवक शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र हुए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्मारक की साफ सफाई की गई। समापन पर उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करने व सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई।