फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: न्यायालय परिसर से बंदी फरार, सिपाही और बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुराने मामले में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में आत्म समर्पण करने वाला बंदी जेल भेजने के आदेश के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। कचहरी चौकी प्रभारी ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए बंदी व लापरवाह सिपाही के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फरार बंदी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


चरथावल के गांव रोनी हरजीपुर निवासी सुमित पुत्र सत्य प्रकाश न्यायालय परिसर से भागा है। इस मामले में थाना सिविल लाइन थाने की कचहरी चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह कचहरी में शाम के साढ़े पांच बजे गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें एडीजे 15 कोर्ट के न्यायाधीश ने उन्हें बुलाया। अपने न्यायाधीश कक्ष में बुलाकर न्यायाधीश ने उन्हें बताया कि उनके न्यायालय में लम्बित वाद संख्या 812/14, थाना भोपा पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 326/12 धारा 413 में आरोपी सुमित पुत्र सत्य प्रकाश, निवासी रोनी हरजीपुर थाना चरथावल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उनके न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। न्यायाधीश ने आरोपी को धारा 309 सीआरपीसी का वारंट बनाकर आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए थे। आरोपी को जेल भेजने के लिए कोर्ट मोहर्रिर सिपाही पवन कुमार के सुपुर्द किया गया था। आरोपी सुमित न्यायालय परिसर से पवन कुमार की अभिरक्षा से फरार हो गया। न्यायाधीश ने सिपाही पवन कुमार व आरोपी सुमित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने सिपाही पवन कुमार व आरोपी सुमित के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें