फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन के आयोजन की तैयारी पूर्ण

विज्ञापन
बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन सभा स्थल का निरीक्षण करते एसपी देहात अन्य अधिकारियों के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 नवंबर को कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस महासम्मेलन की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। अधिकारियों, सपा व कश्यप नेताओं ने सभा व हेलीपैड़ स्थल का निरीक्षण किया। महासम्मेलन की सफलता के लिए कश्यप व सपा नेता जी-जान से जनसंपर्क में जुटे हैं।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में 11 नवंबर को सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस महासम्मेलन की सफलता के लिए कश्यप समाज के नेताओं ने जनसंपर्क में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल व हेलीपैड़ स्थल का निरीक्षण किया। एलआईयू की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। महासम्मेलन स्थल पर अधिकारियों व नेताओं का पूरा दिन आवागमन जारी रहा। सपा नेताओं ने दावा करते हुए कहा कि महासम्मेलन में उमड़ने वाली भीड़ बुढ़ाना के पिछले सभी आयोजन के रिकार्ड तोड़ देगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सुबोध त्यागी, बिशंबर प्रसाद निषाद, राशिद फिरोज, अकरम खान, जब्बार, बोबी त्यागी, मौ. अशफाक, राजपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप व किरणपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
तीन स्थानों पर रहेगी पार्किंग
कश्यप महासम्मेलन में आने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल बनाए हैं। सीओ विनय गौतम ने बताया कि आने वाली भीड़ को लेकर उन्होंने बड़ौत रोड़, कांधला रोड़ व गऊशाला रोड़ पर पार्किंग स्थल बनाए हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे से गुजरने वाले ट्रैफिक का रूट डायवर्जन किया जाएगा। वहीं शहर के भीतर सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक ई रिक्शा का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन

सभा स्थल व मंचन का किया निरीक्षण
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव जनपद के कई सीओ के साथ सभा व मंचन स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिकारियों को मंच में कई कमियां पाई। जिन्हें दूर करवाने के लिए निर्देश दिए गए।
महंगाई से त्रस्त है देश की जनता: सुधाकर कश्यप
बुढ़ाना। कश्यप महासम्मेलन के आयोजक व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुधाकर कश्यप ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। कश्यप समाज व गरीबों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। उन्होनें कहा कि कश्यप महासम्मेलन से यह साबित हो जाएगा कि कश्यप समाज अब सपा के साथ है। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ने कश्यप समाज का सबसे अधिक शोषण किया है। जिसका बदला कश्यप समाज आगामी चुनाव में वोट की चोट से लेगा। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर मीटिंग के दौरान प्रमोद कश्यप, मुकेश कश्यप, सीताराम कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, श्रीपाल कश्यप, राजेश कश्यप, आदेश कश्यप व डॉ. सोनू कश्यप आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें