फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता व भाईचारे के लिए दुआएं मांगी

विज्ञापन
सीएए के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में विचार रखती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर मुत्तहिदा ख्नातीन कमेटी का धरना प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने दिल्ली हिंसा को लेकर अफसोस जताया तथा सामूहिक दुआ का आयोजन कर मुल्क में अमनो अमान और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहने की दुआएं मांगी। साथ ही उन्होंने किसी भी कीमत पर नगर क्षेत्र का माहौल किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ईदगाह मैदान में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन में बृहस्पतिवार को फरहीन जहां और कौसर ने कहा कि धर्म के आधार पर नागरिकता देना और धर्म के आधार पर ही नागरिकता न देना संविधान की हत्या करने जैसा है। सीएए दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की आत्मा के खिलाफ है। इसलिए इस काले कानून को लेकर देश की बेटियां लगातार आंदोलन कर रही हैं। अदीबा व आफरीन ने कहा कि तरह तरह के फूलों से सजे हिंदुस्तान की विशेषता यही है कि यहां सभी त्योहार मिलजुलकर मनाए जाते हैं। ईद मिलन समारोह हिंदू भाईयों के द्वारा आयोजित किया जाता है जबकि होली व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन मुस्लिम करते हैं। इसलिए इस प्यारे चमन को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। कुछ ताकतें षड़यंत्र के तहत हिंदू मुस्लिमों के बीच नफरत की दीवार खड़ी करने की कोशिशें कर रही हैं। जिन्हें कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
देवबंद। शुक्रवार को जुमा की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका के चलते एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने आरएएफ और पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। साथ ही यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें