मदरसा छात्रों की दस्तारबंदी करते संस्था के मोहतमिम मौलाना अहमद खिजर
- फोटो : DEVBAND
फिजूल कामों के बजाए पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं छात्र: कैसर
देवबंद (सहारनपुर)। मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह में जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें उलमा ने उत्तीर्ण छात्रों की दस्तारबंदी करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
बुधवार को ईदगाह मार्ग स्थित मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के मोहतमिम मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में जितनी सहूलियत की चीजें आसानी से उपलब्ध हो जाती है, उतना ही उनका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह इंटरनेट आदि का गलत इस्तेमाल करने से बचे और उसका उपयोग तालीम के लिए करें। इसके साथ ही किताबी ज्ञान पर जोर दें। मौलाना अहमद खिजर ने छात्रों ने मेहनत लगन और पूरी ईमानदारी के साथ तालीम हासिल करके उसकी रोशनी को दूर दूर तक पहुंचाने का काम करें। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि छात्र फिजूल कामों के बजाए अपना पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर ही लगाएं। क्योंकि तालीम के बिना इंसान का जीवन अंधकारमय है। संस्था के उप शिक्षा प्रभारी मौलाना फुजैल नासरी ने संस्था का वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों की उलमा के हाथों दस्तारबंदी हुई और उन्हें नगदी इनाम देने के साथ ही कीमती पुस्तकें वितरित की गईं। इस मौके पर मौलाना सलीम उस्मानी,जकी अंजुम, मौलाना अबू तलहा, मुफ्ती वसी कासमी, मौलाना सगीर, उबैद अनवर, मुफ्ती नवेद, खालिद गुल आदि मौजूद रहे।
मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह में कार्यक्रम में विचार रखते दारूल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ता?- फोटो : DEVBAND