फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना: किस्त के इंतजार में काट रहे दफ्तरों के चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई, बेबस हैं जिले के लोग

Sat, 27 Nov 2021 06:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों के मकान बनने हैं लेकिन, किस्त के इंतजार में लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं आरोप है कि अधिकारी भी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
भोजाहेड़ी में महाराज की झोपड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण के लिए आवेदन करने वाले दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। किसी को मकान नहीं मिला और किसी को किस्त नहीं मिल रही है। सैकड़ों ऐसे हैं, जिन्हें मकान फाइनल करने के लिए तीसरी किस्त का इंतजार है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मुजफ्फरनगर में चरथावल के उम्मेद हसन का कहना है कि 11 महीने से उसे किस्त का इंतजार है, लेकिन अभी तक खाते में रुपये नहीं पहुंचे। दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। नगर पंचायत से लेकर विकास भवन में अधिकारियों से किस्त की मांग की जा चुकी है, लेकिन कहीं समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन


केस-एक
- भोजाहेड़ी की महराज ने बताया कि चार महीने पहले प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली। परिवार छप्पर में रहने को मजबूर है। उसकी समस्या का शीघ्र ही समाधान होना चाहिए। जरूरतमंदों को पहले किस्त मिलनी चाहिए।

केस-दो
सिसौली की पट्टी सूंडियान निवासी केला देवी का कहना है कि दो साल से दूसरी किस्त नहीं मिली है। परिवार बेहद परेशान हैं। अधिकारी आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। वह जल्द ही डीएम से मिलकर समस्या रखेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हथियारों के सप्लायर: सिपाही से निकला ये बड़ा कनेक्शन, सामने आई खौफनाक सच्चाई, सबूत हैं ये तस्वीरें

विज्ञापन

- जानसठ के हसन मियां का कहना है कि डेढ़ साल से उन्हें किस्त का इंतजार है। बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- बेलड़ा गांव के राजीव का कहना है कि ग्रामीण योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो सकी है। वह मकान बनाने के लिए किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
- खालापार निवासी अरशद का कहना है कि सर्वे हुआ था, लेकिन मकान की लिस्ट में उसका नाम नहीं आ सका है। वह बेहद परेशान हैं। किराए के मकान में रह रहा है।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

हमसे साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें