मुजफ्फरनगर के प्रधान डाकघर में कार्यक्रम को बोलते प्रवर अधीक्षक डाकघर विजेंद्र।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुकन्या समृद्धि के के 50 हजार खाते खोलेगा डाक विभाग
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर विजेंद्र ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना में डाक विभाग 50 हजार खाते खोलेगा। डाक विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
डाक विभाग के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रधान डाकघर में डाकपालों और उप डाकपालों का सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रवर अधीक्षक बिजेंद्र ने सभी डाक विभाग की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक सुकन्या समृद्धि योजना में 50 हजार नए खाते खोले जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग, कार्यक्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जाएगा। कर्मचारी घर-घर और स्कूल टू स्कूल पहुंचेंगे। नौ से 14 अक्तूबर तक डाक सप्ताह का आयोजन होगा, जिसमें विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।