फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति व सामाजिक कार्य सबसे कठिन: सुरेश राणा

विज्ञापन
राजपुत धर्मशाला में राजा परीक्षत मंदिर का शिलायांस करते मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
राजनीति व सामाजिक कार्य सबसे कठिन: सुरेश राणा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बृहस्पतिवार को शुकतीर्थ में सिद्धपीठ महादेव विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने तीर्थनगरी में राजा परीक्षित मंदिर का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति और सामाजिक कार्य सबसे कठिन है, क्योंकि इसमें कीमती समय देना पड़ता है।
तीर्थनगरी शुकतीर्थ में राजपूत धर्मशाला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राजा परीक्षित मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका बृहस्पतिवार को विधि-विधान से शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि सूबे के गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने पूजा-अर्चना के साथ मंदिर का शिलान्यास किया। राजपूत क्षत्रिय सभा खतौली ने मंदिर निर्माण में बतौर सहयोग 3.71 लाख का चेक दिया। इसके बाद उन्होंने सिद्धपीठ महादेव विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत महेश्वर आश्रम महाराज ने पुरोहितों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गन्ना मंत्री से पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

इस दौरान गन्ना मंत्री ने कहा कि तपस्या सतत हो तो उसका फल जरूर मिलता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर और शुकतीर्थ में राजा पुरोहित मंदिर का शिलान्यास हमारे पूर्व जन्मों का फल है। वे लोग धन्य हैं, जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अपने सीने में गोली खाकर जय श्रीराम कहते हुए प्राण त्यागे। इस दौरान गन्ना मंत्री ने अपने पिता की याद में राजपूत धर्मशाला को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, मोरना ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित पंवार, रामभूल सिंह, अशोक एडवोकेट, राजेंद्र, चमन सोम, अमित पुंडीर, भूपेंद्र, विनोद शर्मा और वेदवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले वोट के कारण तिलक नहीं लगाते थे नेता
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गुंडाराज से मुक्त कराया है। पहले राजनेता एक वर्ग की वोट पाने के लिए तिलक लगाने से परहेज करते थे। लेकिन अब मंदिरों जाकर पूजा कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर : महादेव आश्रम शुकतीर्थ में शिवलिंग की पूजा करते मंत्री सुरेश राणा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें