मेले में कबड्डी विजेता निरगाजनी टीम को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कबड्डी में निरगाजनी टीम ने जीती ट्रॉफी
मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ मेला परिसर में जिला पंचायत के तत्वावधान में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में निरगाजनी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय क्लब बसेड़ा को हराकर ट्रॉफी जीती। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार रात कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल विजय क्लब बसेड़ा व लव क्लब बसेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें विजय क्लब ने लव क्लब को 24-09 अंकों से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में निरगाजनी टीम ने बरला को एकतरफा मुकाबले में 27-09 अंकों से हराया। फाइनल मैच में कड़े मुकाबले में निरगाजनी ने विजय क्लब को 31-22 अंकों से हराकर ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व इनामी राशि देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, अपर मुख्य अधिकारी सतेंद्र बालियान, अमित राठी, जोगेंद्र वर्मा, डॉ वीरपाल सहरावत, कर निरीक्षक सतेंद्र कुमार, अक्षय शर्मा, जेई करतार सिंह आदि मौजूद रहे।