फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य कुल ने क्रांतिकारियों को नमन किया

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर भोपा रोड पर ध्वजारोहण करते समाजसेवी भीम सैन कसंल एवं उद्यमी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आचार्य कुल ने क्रांतिकारियों को नमन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर राजनीतिज्ञ दलों ने पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। सामाजिक संगठनों ने भी अपने कार्यालय पर झंडा फहराया। उत्तर प्रदेश आचार्य कुल ने झांसी रानी पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया। यहां क्रांतिकारियों को नमन किया गया।
शनिवार को गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल ने ध्वजारोहण किया। सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय, हर्ष राठी आदि मौजूद रहे। भगत सिंह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने ध्वज फहराया। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। शिव चौक स्थित भाजपा के कार्यालय पर हनुमत मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, कपिल त्यागी और प्रशांत चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित गांधी आश्रम में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आचार्य कुल के होतीलाल शर्मा और कुंवर पांडे ने ध्वजारोहण किया। दान बहादुर, सुनील प्रकाश पांडे, अवधेश सिंह, विनोद राय, सीताराम, सुरेश पाल, ब्रहम प्रकाश, चतर सिंह एड आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश आचार्य कुल ने झांसी रानी पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया। यहां क्रांतिकारियों को नमन किया गया। मोमबत्ती जलाकर देश के शहीदों को याद किया गया। राजवीर सिंह, सुरेंद्र पाल, सीताराम, पूनम शर्मा, सीमा ठाकुर, ब्रहम प्रकाश त्यागी, प्रेम प्रकाश सुधा आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू शक्ति संगठन ने प्रेमपुरी के गांधी पार्क में ध्वजारोहण किया। हिमांशु तोमर, गोपाल सिंघल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। क्रांति सेना ने प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। संगठन के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने ध्वजारोहण किया। योगेंद्र शर्मा, नरेंद्र पंवार, देवेंद्र चौहान, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें