फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए फ्लाईओवर पर लगेगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए फ्लाईओवर पर लगेगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आगामी 25 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी अभिषेक यादव ने सोमवार को पुरकाजी से लेकर खतौली तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। शहर क्षेत्र के साथ ही हाईवे के कट्स पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने सोमवार को पहले उत्तराखंड बॉर्डर पर पुरकाजी से छपार, बझेड़ी, बागोवाली, मंसूरपुर, नावला कट से लेकर खतौली तक हाईवे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने हाईवे पर नए बने फ्लाईओवरों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए, जहां वे कांवड़ियों को सही कांवड़ यात्रा मार्ग की जानकारी दे सकें। इसके साथ ही जहां-जहां नए फ्लाईओवर या अंडरपास बने हैं, वहां नए साइन बोर्ड भी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़िये रास्ता न भटकें। इसके बाद उन्होंने अफसरों के साथ रामपुर तिराहे से लेकर वहलना चौक और शामली रोड पर बुढ़ाना मोड़ तक भी यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें