महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने मीनाक्षी चौक पर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा और शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील से मुख्य मार्गों पर होते हुए भैंसा बुग्गी पर वाहन और गैस सिलिंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से सरकार द्वारा पिछले सालों में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की गई है, उससे आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। कांग्रेस पार्टी सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की मांग करती है। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया तो कांग्रेस को उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
विरोध प्रदर्शन में अकील राना, गीता काकरान, ब्रजभूषण शर्मा, धीरज महेश्वरी, युगल किशोर भारती, अजय चौधरी, प्रदीप त्यागी, अब्दुल्ला काजी, सलीम अहमद अंसारी, मांगेराम कश्यप, विनोद चौहान, प्रहलाद कौशिक, प्रदीप राणा, सगीर मलिक, विक्रांत पंवार, मेहराज जहां, अनीता ठाकुर, धीरज भारद्वाज, मोहसिन पुंडीर, जान मोहम्मद आदि शामिल रहे।