फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब्त किए 6.63 लाख रुपये, दोनों मामलों में जांच शुरू

Tue, 26 Mar 2024 04:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6.63 लाख रुपये जब्त किए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6.63 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंसूरपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को मंसूरपुर थाने के गेट के सामने पुलिस और एसएसटी टीम चेकिंग कर रही थी। मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रही कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो कार से चार लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए।

कार सवार हरियाणा के फरीदाबाद निवासी मनीष कुमार रकम के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही कोई रकम संबंधी प्रपत्र दिखा पाया। पुलिस ने रकम को जब्त करके आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रकम हरिद्वार की ओर ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता
विज्ञापन

भौराकलां पुलिस व स्टेटिक टीम ने चेकिंग के दौरान दो लाख 13 हजार 400 की नगदी बरामद की। थाने के पास चौराहे पर चेकिंग के दौरान नगदी पकड़ी गई। बाइक सवार ने अपना नाम धर्मेंद्र निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी बताया। बरामद नगदी के विषय में धर्मेंद्र संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। पुलिस व स्टेटिक टीम ने बरामद नगदी कब्जे में ले ली है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें