नामांकन करने पहुंचीं सपा प्रत्याशी इकरा हसन
शामली में सपा प्रत्याशी इकरा हसन दोपहर 12.20 बजे शामली कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार सपा की टोपी लगाकर नामांकन कक्ष के अंदर जाने लगे, जिस पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया। प्रोफेसर डॉ. सुधीर पंवार की पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में प्रोफेसर सुधीर पंवार टोपी उतारकर अंदर गए। इसके अलावा इकरा हसन के भाई विधायक नाहिद हसन को कलक्ट्रेट में जाने से रोक दिया गया। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि टोपी लगाने का अधिकार हर किसी को है। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।
उधर, इकरा हसन के अलावा बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी नामांकन करने पहुंचे हैं।
डॉ. संजीव बालियान भी नामांकन करने पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने पूर्व सांसद कादिर राना और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के साथ पहुंच कर नामांकन किया। कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को सपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वहीं, बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति भी नामांकन करने पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ. संजीव बालियान भी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने कलक्टेट पहुंचे।
कलक्ट्रेट पहुंचे इमरान मसूद।
- फोटो : अमर उजाला