फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। जीटी रोड पर गांव भैसी में स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर दो कार सवार युवकों में कहासूनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट का मामला इतना बढ़ गया था कि की कुछ लोग गांव भैसी में जा छिपे। ग्रामीणों ने भी उनके साथ मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद तथा 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर ग्रामीण की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे में नामजद पांच लोेगों का चालान कर दिया।
सीएनजी पेट्रोल पंप पर सोमवार को फिरोज व नवेद निवासी खालापार कार में सीएनजी डलवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहीं कार में इस्लाम निवासी बालेनी बागपत भी सीएनजी डलवा रहा था। दोनों कार सवारों के बीच कार टच होने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन जब दोनों पक्षों को छुड़ाने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सूचना के बाद शादी समारोह में शामिल होने आए अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। मारपीट ने बड़ा रूप ले लिया। हंगामा बढ़ने पर कुछ युवक गांव भैसी में पहुंचकर एक मकान में घुस गए। ग्रामीणों ने मकान में घुसे युवकों को बदमाश समझते हुए घर से बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी युवकों को बचाया। पुलिस को पेट्रोल पंप कर्मचारी जतिन सहित भैसी के ग्रामीण अजय कुमार ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मोबीन, नूर, हारून, शारूख, इस्लाम को जेल भेज दिया। वही दूसरी ओर मारपीट में गंभीर घायल हुए बारातियों की ओर से मुस्तकीम निवासी इस्लामनगर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सभी बाराती बारात में आए थे। पेट्रोल पंप पर फिरोज निवासी खालापार के अलावा अन्य 10-15 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। सूचना पर जब अन्य बाराती मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जान बचाने के लिए भैसी में एक घर में घुसे तो वहां पर ग्रामीणों ने जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फिरोज सहित 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें