फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने किया गांव छोड़ने का ऐलान

विज्ञापन
पुरकाजी के मांडला का परिवार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने किया गांव छोड़ने का ऐलान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गांव मांडला में गत एक अक्तूबर को हुई धीर सिंह (55) की हत्या का खुलासा न होने से आहत उसके परिजनों ने गांव छोड़ने का ऐलान किया है। परिजनों ने अपनी भी जान को खतरा जताते हुए घर के गेट पर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर चस्पा कर दिया है। एएसपी कृष्णा विश्नोई ने जल्द हत्या का खुलासा करने का दावा किया है।
थाना क्षेत्र के गांव मांडला निवासी धीर सिंह गत एक अक्तूबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था, जिसका शव अगले दिन गांव के तालाब से बरामद किया गया था। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में उन्होंने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस जांच में उक्त तीनों आरोपी बेकसूर पाए गए थे, जिसके विरोध में परिजनों ने गत छह अक्तूबर को पुलिस ऑफिस और नौ अक्तूबर को पुरकाजी थाने में धरना दिया था। इसके बाद थाना पुलिस ने धीर सिंह के चार बेटों को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्हें भी ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने पर छोड़ दिया गया था। तब से करीब डेढ़ माह बीतने के बावजूद हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि पिता की हत्या के बाद अब उनकी जान को भी खतरा महसूस होने लगा है। पुलिस द्वारा नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे परिजन घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..
परिजन पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिन लोगों के नाम परिजन दे रहे हैं, वे जांच में बेकसूर पाए गए हैं। जिन लोगों पर पुलिस को शक है, परिजन उनसे पूछताछ नहीं करने दे रहे हैं। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।- कृष्णा विश्नोई, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें