फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी खत्म होने के बाद मदद के लिए पहुंची पुलिस

विज्ञापन
Police reached for help after CNG was over
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पिकअप गाड़ी की सीएनजी खत्म हो जाने के कारण मुसीबत में फंसे परिवार की मदद के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पीआरवी गाड़ी के जरिए पिकअप को सीएनजी पंप तक खींचकर लगाया गया। पुलिस के मानवीय कार्य पर पीड़ितों ने पुलिसकर्मियों को थैंक्यू बोला और गंतव्य की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि कॉल मिलते ही पुलिस दो मिनट में मौके पर पहुंची। पिकअप सवार सलीम का परिवार मेरठ के लिए निकला था, लेकिन सीएनजी मुजफ्फरनगर बाईपास स्थित मारुति शोरूम के पास खत्म होने से गाड़ी बंद हो गई थी। आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने के कारण परिवार ने डॉयल-112 पर कॉल किया तथा मदद मांगी। चालक वीरेंद्र सिंह और सिपाही सतेंद्र कुमार ने पीड़ितों की मदद करते हुए पीआरवी से पिकअप को बांधा। करीब चार किमी दूर गाड़ी को खींचते हुए सीएनजी पंप लेकर गए। पिकअप सवारों ने पुलिसकर्मियों की ओर से की गई मदद पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें