फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी टीम के चयन को खिलाड़ी चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी टीम के चयन को खिलाड़ी चुने गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम के चयन हेतु मुजफ्फरनगर और शामली से क्रमश: 14 और चार खिलाड़ी चुने गए हैं। यह अंतिम ट्रायल अब 22 सिंतबर को कानपुर में होना है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इस माह के पहले हफ्ते में लिए गए ट्रायल से मुजफ्फरनगर से शुभम अग्रवाल, शिव पंवार, स्पर्श सहरावत, आशीर्वाद रॉयल, विवेक कुमार, अभिषेक अहलावत, अंकित कश्यप, विवेक कुमार, दीपक गौतम, शिवम कुमार, तालिब, अभिजीत सिंह, संदीप कुमार और विशांक चौधरी चुने गए। शामली जिले से विनीत मलिक, अरशद, आसिफ और कुलदीप कुमार का चयन कानपुर के लिए हुआ। इन सभी खिलाड़ियों को 22 सितंबर को सुबह आठ बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम में रिपोर्ट करने को कहा गया है। ट्रायल संबंधी जानकारी के लिए ये सभी खिलाड़ी अरशद मोहमद अथवा अमित जावला से संपर्क कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विकास राठी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें