फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सोरम में खिलाड़ियों ने जश्न मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सोरम में खिलाड़ियों ने जश्न मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। पोलैंड में आयोजित जूनियर विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय टीम ने महज दो अंकों से अमेरिकी टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम के स्वर्ण जीतने पर सोरम स्थित ऑर्चरी एकेडमी में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दिया।
विज्ञापन

गांव सोरम स्थित आर्चरी एकेडमी के संचालक विपिन बालियान ने बताया कि पोलैंड में आयोजित जूनियर विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम में शाहपुर क्षेत्र के गांव खतौला निवासी साहिल चौधरी, नितिन व कुशल शामिल हैं। भारतीय टीम ने चैंपियनशिप में स्पेन व टर्की की टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां अमेरिकी टीम को महज दो अंकों से पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, भारतीय टीम में शामिल साहिल के चाचा तालिब एडवोकेट ने बताया कि साहिल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसके भारतीय टीम में शामिल होकर स्वर्ण पदक जीतने पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। साहिल के पिता डॉ मोहम्मद कामिल, मां संजीदा, बहन साहिबा व भाई सुहेल समेत पूरे गांव में खुशी की लहर है। वहीं, सोरम ऑर्चरी एकेडमी में भी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वर्ण जीतने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें