फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा आजादी का दिन

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सजायी गये सरकारी भवन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शहर में दिनभर गूंजते रहे आजादी के तराने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार यानि आज आजादी का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे सभी स्थानों पर ध्वजारोहण होगा। पौधारोपण भी किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य चौराहे सरकारी भवन और महापुरुषों की प्रतिमाएं रंगीन रोशनी से सजाई गई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रविवार को सुबह आठ बजे डीएम सीबी सिंह कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। कर्मचारियों को ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए गए। वन विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम होगा। शनिवार को नगर भर में देश भक्ति के तराने गूंजते रहे। बच्चों और युवाओं ने तिरंगे की खरीदारी की। प्रशासन राष्ट्रीय पर्व की तैयारी में जुटा रहा। सभी इमारतों, प्रतिमाओं का रंगीन रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें