फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के 98 तालाबों पर स्थाई कब्जे, कैसे हो तालाबों का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तहसील क्षेत्र में स्थित 318 तालाबों में से 98 तालाबों पर स्थाई कब्जे है, और वहां पर मकानों का निर्माण कर लिया गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में 318 तालाब मौजूद है जिसमें 118 तालाबों को कब्जा मुक्त कर उनका सौंदर्य करण कराया जा रहा है। पुरंत 102 तालाबों पर आंशिक रूप से कब्जे है, जबकि तहसील क्षेत्र के 98 तालाबों पर स्थाई कब्जे कर अवैध रूप से मकानों का निर्माण किया गया है। तालाबों को कब्जा मुक्त कराए जाने का अभियान चल रहा है। बावजूद इसके तालाब अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनके जीर्णोद्धार कराए जाने को लेकर सख्त निर्देश दिए हुए हैं। नगर में मौके पर कोई तालाब नहीं है। जिन पर भू माफियाओं ने कब्जे कर मकान बनवा दिए हैं। अब वहां पर तालाब का नामोनिशान तक नहीं रह गया है।
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह रॉय ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 318 तालाब है जिसमें 118 तालाबों को कब्जा मुक्त कर उनका सौंदर्य करण कराया जा रहा है। 102 तालाबों पर आंशिक रूप से कब्जे हैं। जिन को कब्जा मुक्त कराए जाने का अभियान चल रहा है, जबकि 98 तालाबों पर लोगों ने स्थाई कब्जे कर मकान बना लिए हैं। इन तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें