मुजफ्फरनगर। भारतीय स्टेट बैंक ने जिले के तीन गांवों में किसान गोष्ठी की। क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्विजय शर्मा ने कहा कि किसान बैंक से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाएं। किसान गोष्ठी का उद्देश्य बैंक से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में सीधे बताना है।
भारतीय स्टेट बैंक रामराज ने टिकौला में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्विजय शर्मा ने कहा कि किसान बैंक के माध्यम से चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। कहीं भी कोई परेशानी आए तो सीधे बैंक के अफसरों से मिलें। किसान क्रेडिट कार्ड, ट्रैक्टर ऋण, कृषि स्वर्ण ऋण, पशुपालन पर ऋण, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन पर ऋण की योजनाएं बताई। मुख्य प्रबंधक पूनम मौर्य ने बैंक की विभिन्न योजना बताई। शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने किसानों के सवालों का जवाब दिया। आशीष शर्मा ने विचार रखे। किसान नाहर सिंह, साहब सिंह, गजेंद्र सिंह, रबीन कुमार, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
भारतीय स्टेट बैंक जानसठ ने ग्राम कम्हेडा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। शाखा प्रबंधक रमनकांत ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्विजय शर्मा, मुख्य प्रबंधक पूनम मौर्य, प्रबंधक सौरभ सुरेंद्र, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने किसानों के सवालों का जवाब भी दिया।
भारतीय स्टेट बैंक मीरापुर ने ग्राम कटिया में किसान गोष्ठी की। किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की। केसीसी का समय से नवीनीकरण कराने के बारे में बताया। शाखा प्रबंधक रमेशचंद रस्तोगी ने किसानों से सवालों का जवाब दिया।