शीतलहर से कांपे लोग, 6.1 डिग्री गिरा दिन का तापमान
मुजफ्फरनगर। शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया। दिन के तापमान में एकाएक गिरावट से ठंड बढ़ गई। दिन का तापमान 14.8 डिग्री तक गिर गया। पिछले चार दिन में 6.1 डिग्री तापमान गिरा है।
शनिवार को दिनभर शीतलहर से लोग कंपकंपाते रहे। हवा की रफ्तार लगभग 12 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। जिससे ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया। आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे हल्की धूप खिली, लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। तेज हवा के कारण सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। 15 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को यह 14.8 डिग्री तक नीचे गिर गया। इससे ठंड तेजी के साथ बढ़ी है। हालांकि पिछले दो दिन से रात का न्यूनतम तापमान साढ़े पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। शीतलहर के चलते सड़कों और बाजारों में आवाजाही प्रभावित रही। बाजार देर से खुले और शाम को जल्द ही यहां दुकानें बंद हुई। ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हुई है। सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या कम रही।
चार दिन में इस तरह बदला तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
18 दिसंबर 14.8 डिग्री 5.5 डिग्री
17 दिसंबर 18.1 डिग्री 5.9 डिग्री
16 दिसंबर 20.4 डिग्री 3.2 डिग्री
15 दिसंबर 20.9 डिग्री 7.4 डिग्री
मुजफ्फरनगर में रात्रि में रेलवे रोड पर खुले आसमान के नीचे ठंड में बैठे लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में रात्रि में रेलवे रोड पर खुले आसमान के नीचे ठंड में बैठे लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्दी से बचाव के लिए बच्चो को ऊनी कपडों मे लेकर जाते स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपडों में जाते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR