फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढो में तब्दील हुआ पानीपत-खटीमा हाईवे

विज्ञापन
जानसठ बाईपास पर जर्जर हुए पानीपत-खटीमा राजमार्ग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुआ पानीपत-खटीमा हाईवे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे एक बार फिर दुर्दशा का शिकार हो गया है। हाईवे के चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हुआ बल्कि पूरे मार्ग पर गड्ढों के कारण वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है।
पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय हाईवे से हरियाणा, पंजाब व कई प्रमुख शहरों का भारी ट्रैफिक गुजरता है। हाईवे अथॉरिटी ने कई बार अच्छा खासा बजट खर्च कर गड्ढे भरने का काम कराया, लेकिन कुछ दिन बाद ही हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। लॉकडाउन से कुछ दिन पूर्व ही सड़क की मरम्मत का कार्य कराया गया था, लेकिन मार्ग की हालत फिर से खराब हो गई। मीरापुर, जानसठ जाते समय शेरनगर, निराना और सिखेड़ा में हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर तो सड़क पूरी तरह खत्म हो गई है। गांव सालारपुर और मीरापुर तिराहे के पास काफी दूर तक सड़क का नामोनिशान नहीं बचा है।
विज्ञापन

अटका पड़ा है चौड़ीकरण का काम
पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने का टेंडर हो चुका है। लोकसभा चुनाव से पहले 21 फरवरी 2019 को जीआईसी के मैदान हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस हाईवे के चौड़ीकरण का शिलान्यास भी किया था लेकिन इस पर काम शुरू नहीं हो पाया। फोरलेन हाईवे करीब 4500 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

क्या रहे स्थानीय लोग...
- सिखेड़ा में हाईवे की सड़क कई जगह पर भारी ट्रैफिक के चलते पूरी तरह टूट चुका है। इससे इस रोड पर चलना दूभर हो गया है।
मनोज, सिखेड़ा
दुकान के सामने सड़क पर जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। गांव वालों की सहायता से कुछ गड्ढे मिट्टी से भर दिए गए हैं।
फारूख, निराना
सड़क कई जगह से टूट चुकी है, जिसके कारण अब तो वाहन चलाते समय भी डर लगने लगा है। हैवी ट्रैफिक के बावजूद हाईवे का निर्माण नहीं कराया जा रहा।
तनवीर, शेरनगर
हाईवे के गड्ढों के कारण भारी वाहनों के चलने से धूल का गुबार उठता है, जिसके कारण दुकान पर बार-बार सफाई करनी पड़ती है।
फारुख, शेरनगर
जल्द काम शुरू होगा : बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान का कहना है कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग -507 एडी फोरलाइन हाईवे बनना है। पानीपत से लेकर नगीना तक यह हाईवे चार चरणो में बनना प्रस्तावित है। परियोजना 4500 करोड़ रुपये की है। इसमें मुजफ्फरनगर में पीनना सेे लेकर रामपुर चौराहे से बाईपास भी बनना है। इस परियोजना पर काफी काम हो चुका है। जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही टेंडर होकर कार्य शुरू होगा। बरसात से पहले मार्ग को गड्ढा मुक्त भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें