फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बहापुर में कराया जाएगा पंचायत उत्सव भवन का निर्माण

विज्ञापन
खतौली क्षेत्र के गांव बहापुर में बनने वाले पंचायत उत्सव भवन का मॉडल। स्रोत-जिला पंचायत राज विभा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विकास खंड क्षेत्र खतौली की ग्राम पंचायत बहापुर में जल्द ही पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। करीब 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उत्सव भवन में क्षेत्र के लोग वैवाहिक समारोह, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। इससे आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


अभी तक क्षेत्र में किसी बड़े सामुदायिक भवन की सुविधा नहीं थी। इसके कारण शादी-विवाह या अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई बार लोगों को खतौली में कार्यक्रम आयोजित करने पड़ते थे। पंचायत उत्सव भवन बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।




जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बनने वाला यह उत्सव भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां बड़े हॉल के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी, जिससे एक साथ बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें