फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश, बाजार बंद, पुतले फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से नाराज हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई। लगभग तीन घंटे बाजार बंद रहे। हजारों लोगों ने टाउनहॉल से जन आक्रोश यात्रा निकाली। इसमें जनप्रतिनिधि, व्यापारी, युवा और शहरवासी शामिल हुए।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने नगर के चौराहों पर पाकिस्तान का झंडा पैरों से कुचला। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व सीओ सिटी राजू कुमार साव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। शहर का एसडी मार्केट, शिव चौक, भगत सिंह रोड समेत अन्य प्रमुख बाजार शाम तीन बजे से ही बंद होने शुरू हो गए थे। पांच बजे टाउन हाॅल पर हजारों लोग एकत्र हो गए।व्यापारी संगठनों ने भी बंद और यात्रा को समर्थन दिया। स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान के पोषित आतंकवादियों ने धर्म पूछकर टारगेट किलिंग की है। हिंदुओं को टारगेट कर आतंकी घटनाएं की जा रही हैै। बांग्लादेश में भी हिदुओं को मारने का कार्य किया गया।
बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह से भारत को कमजोर न समझे। भारत सरकार पाकिस्तानी आतंकवाद को कुचलने के लिए सक्षम है। महामंडलेश्वर संत गोपाल दास महाराज ने भी जन आक्रोश यात्रा को संबोधित किया। इसके बाद जन आक्रोश यात्रा टाउन हाल से शुरू हुई। गोपालदास महाराज, संजीव शंकर महाराज मशाल लेकर चले। लोगों ने अपने हाथों में पाकिस्तान विरोधी नारे लिखी तख्तियां ली थी। हाथों में भगवा व तिरंगा झंडे थे। हिंदू, व्यापारी, कर्मचारी, शिक्षक सहित विभिन्न संगठन शामिल रहे।
विज्ञापन


स्वयं सेवकों ने संभाली सुरक्षा की कमान

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सैकडों स्वयंसेवक बनाए थे। जो शुरू से समापन तक साथ रहे। इससे पहले हिंदू संगठनों के नेताओं ने बाजार में घूमकर दुकानें बंद कराई और लोगों को अपने साथ जोड़ते रहे।
यह लोग रहे मौजूद-

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक मिथलेश पाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप, गौरव स्वरूप, नीरज शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुशीला अग्रवाल, शलभ गुप्ता, विजय शुक्ला, सुभाष शर्मा, नीरज शर्मा, नरेंद्र पंवार, मनोज सैनी, बिटटू सिखेडा, सत्य प्रकाश रेशू, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


इनसेट
आतंकवाद का पुतला जलाया, पाकिस्तान का झंडा कुचला
शहर के शिव चौक और झांसी की रानी पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया। साथ ही पाकिस्तान के झंडे को कुचला गया। पर्यटकों पर किए गए हमले की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें