फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कॉलेज के लिए जमीन दान देने पर चेयरमैन का किया सम्मान

विज्ञापन
6 पुरकाजी में चेयरमैन जहीर फारूकी का स्वागत करते लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पुरकाजी। कसबे में इंटर कॉलेज के लिए जमीन देने पर सभासदों और गणमान्य लोगों ने चेयरमैन जहीर फारूकी को सम्मानित किया। पुरकाजी चेयरमैन ने चार दिन पूर्व कस्बे में इंटर कॉलेज बनाए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को अपनी निजी आठ बीघा जमीन स्कूल के लिए दान में देने के कागज सौंपे थे। कार्य की सराहना करते हुए सभासदों और हिंदू मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने फारुकी के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया। लोगों ने कहा कि चेयरमैन ने कस्बे के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

कस्बे में इंटर कॉलेज बनने से सभी लोगों के बच्चों को पढ़ने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। चेयरमैन ने कहा कि कस्बे के विकास के लिए वही राजनीति में आए हैं। वार्ड 12 से सभासद आजाद फरीदी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए इंटर कॉलेज का निर्माण बेहद जरूरी है। इस मौके पर सभासद निसार अहमद, शाह आलम गौड़, मोहम्मद इस्तखार, आजाद फरीदी, मोहम्मद सुलेमान, विकसित कुमार, सावन कुमार, मोहम्मद रियासत, शमशेर फरीदी, नदीम कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें