फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए कांग्रेस द्वारा सूबे में निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्रा का जनपद में स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यूपी ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प बन सकती है।
विज्ञापन

विधानसभा की सदर सीट से प्रत्याशी के दावेदारों की दौड़ में शामिल सलमान सईद ने प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, राशिद अलवी और प्रमोद कृष्णम का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वाले में पूर्व गृहमंत्री सईदुज्जमां, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, मौहम्मद उमर, मोहम्मद राहत, नौशाद कुरैशी, जुल्फिकार, फैज मौहम्मद खान और सलीम मैंबर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों तेजलहेड़ा, बसेड़ा, सिकंरपुर, भोकरहेड़ी, मोरना, भेडाहेड़ी, चौरावाला, बेहड़ा, ककरौली, खाईखेड़ी, खुजेड़ा, जटवाडा, तालड़ा और जानसठ क्षेत्र में स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी ने महिला सशक्तिकरण का जो बीड़ा उठाया है, उसी से उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें