फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को भा गई डॉ कंचन प्रभा के मन की बात

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, प्रधानाचार्या, जैन कन्या इंटर कॉलेज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिक्षा का उजियारा फैलाने वाली जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ कंचनप्रभा शुक्ला के स्वच्छता को लेकर दिए गए सुझाव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है। शनिवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने प्रधानाचार्या का जिक्र कर अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पिछले करीब तीन दशक से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने सवा महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया एकाउंट पर स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि स्वच्छता के लिए कोई दिन निर्धारित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में स्वच्छता को शामिल करना चाहिए। स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, यह पूरे देश की व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी है।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उनके सुझाव की सराहना की और सबको प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री की ओर से की गई सराहना के बाद परिचितों, शिक्षकों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

लखनऊ से मुजफ्फरनगर तक का सफर
डॉ. कंचन प्रभा मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है। 2010 तक वह बघरा स्थित नवोदय विद्यालय में शिक्षिका रहीं। इसके बाद आयोग से उनकी नियुक्ति शहर के नई मंडी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में हो गई। पिछले तीन दशक से वह शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कोर्स की पुस्तकें लिखने में महारत
प्रधानाचार्या ने कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के लिए सेलेबस की पुस्तकें लिखी हैं। इसके अलावा वह नियमित तौर पर लेख लिखती हैं।
क्या बोलीं प्रधानाचार्या
प्रधानाचार्या का कहना है कि कॉलेज में रविवार को परीक्षा थी। इस वजह से वह मन की बात कार्यक्रम को लाइव नहीं सुन सकी। बाद में परिचितों ने कॉल कर इसकी जानकारी दी। छात्राओं को हमेश सशक्त बननें, उच्च शिक्षा ग्रहण करने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने की सलाह देती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें