फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, 50 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से वृद्ध की मौत, 50 संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में रविवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 50 नए कोरोना से संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शहर के नई मंडी क्षेत्र निवासी 79 वर्षीय इस मरीज की रिपोर्ट चार दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पांच दिसंबर को इन्हें बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 95 तक जा पहुंची है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि रविवार को जनपद में कुल 50 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश मरीज शहर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनमें हॉट स्पॉट बने शहर के रुड़की रोड स्थित त्यागी कॉलोनी व गांधी कॉलोनी में चार-चार नए मरीज पाए गए हैं। नए मिले कोरोना संक्रमित मरीजों को बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ मरीजों को जरूरी दिशा-निर्देश देकर होम आइसोलेट भी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7,229 तक पहुंच गई है, जिनमें से 6,615 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, कुल जांच की बात करें तो जनपद में अब तक 2,05,922 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 1,98,693 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव रही है, जबकि करीब एक हजार जांच रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें