सरवट, सूजडू को नगर निगम में शामिल करें
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी ने शहर से सटे सरवट, सूजडू, पचेंडा, अलमासपुर को नगर निगम में शामिल करने की मांग की है।
महावीर चौक पर एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहन त्यागी ने कहा कि शहर से सटे इन चारों गांवों को मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाकर उसमें शामिल किया जाना चाहिए। बिजनौर संसदीय सीट पर आने वाले गांव पीनना, दधेडू, शाहबुद्दीनपुर, रोहाना आदि को मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर लाया जाना चाहिए। इसके लिए बिजनौर का दोबारा परिसीमन हो। डॉ अनिल कुमार, तसव्वुर हुसैन, आबाद, शाहनवाज, पवन त्यागी, अनुज त्यागी, मयंक वर्मा, शराफत अब्बासी आदि मौजूद रहे।