फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी बैरंग लौटे

विज्ञापन
कल्लरपुर के जंगल में भूमि अधिग्रहण करने पहुंचे अधिकारियों का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी बैरंग लौटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुआवजे का भुगतान हुए बिना भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि कागजों में कम भूमि है जबकि मौके पर ज्यादा पर निशान लगा दिया गया है। कुछ किसानों को अभी मुआवजा भी नहीं मिला है। विरोध के चलते अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शामली रोड से नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए पीनना बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। यह बाईपास शहर कोतवाली के गांव कल्लरपुर के जंगल से होकर गुजरेगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की गई है। शुक्रवार को नेशनल हाईवे के अधिकारी बिना सूचना दिए जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। किसानों ने इसका जमकर विरोध करते हुए हंगामा किया। उन्होंने जेसीबी नहीं चलने दी। किसानों का आरोप है कि दस्तावेजों में भूमि कम दिखाई गई और मौके पर अधिक भूमि अधिग्रहण करने के लिए निशान लगा दिए गए हैं। कुछ किसानों का कहना है कि उनके बैंक खातों में अभी भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं आया है। किसानों ने खेतों में खड़ी फसल का मुआवजा भी मांगा है। भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। विरोध बढ़ता देख अधिकारी जेसीबी लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें