फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा गोकशी का आरोपी

विज्ञापन
मीरापुर में गोकशी करने वाले व हथियार सप्लाई करने वाले गिरफ्तार आरोपी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा गोकशी का आरोपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे बदमाश को सिकंदरपुर के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अवैध हथियार सप्लाई के धंधे से जुड़े दो बदमाशों को भी तमंचे व मस्कट के साथ पकड़ा है।
मीरापुर थाना पुलिस बृहस्पतिवार देर रात गांव सिकंदरपुर के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में घूमते युवक को पकड़ा गया तो उसके पास से तमंचा-कारतूस, गोकशी के उपकरण और रस्से आदि बरामद किए गए। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सैय्याद पुत्र इदरीश निवासी सिकंदरपुर है, जिसने अपने चार अन्य साथियों राडी उर्फ नौशाद पुत्र अब्जुर्रहमान, खुशनसीब पुत्र अब्दुस्सलाम, जमा पुत्र छोटा व इस्लाम निवासीगण सिकंदरपुर बताए। इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों ने ही छह जून को सिकंदरपुर के पास एक गोवंश की हत्या की थी। सैय्याद पर मीरापुर थाने में हत्या-लूट समेत संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुतुबपुर नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध हालात में घूमते देख पकड़ा। आरोपी बबलू पुत्र बाबू व तालिब पुत्र फारूख निवासीगण गांव चुड़ियाला के पास से एक मस्कट, एक तमंचा-कारतूस बरामद किए गए। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी हथियार तस्करी के धंधे से जुड़े हैं, जो आज भी हथियार सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें