एनके एकेडमी जींद ने प्रो कबड्डी प्रतियोगिता जीती
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कसबे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही तीन दिवसीय बालियान प्रो कबड्डी का रोमांचक फाइनल मैच एनके एकेडमी जींद ने जीता। फाइनल मैच में एनके एकेडमी जींद ने राजीव गांधी स्टेडियम ए रोहतक को रोचक मुकाबले में 33-31 के अंतर से हराया।
विजेता टीम के कप्तान मनीष को गौरव टिकैत व आयोजक पुष्पेंद्र बालियान समेत कमेटी ने एक लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी भी भेंट की। उप विजेता राजीव गांधी स्टेडियम ए के टीम के कप्तान गोल्डी को 71000 की धनराशि के साथ ट्रॉफी भेंट की। फाइनल मैच में जगबीर सिंह रेफरी, धीरज व नीरज अंपायर और स्कोरर राकेश और थर्ड अंपायर प्रवीण व सोनू रहे। प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में मंच का संचालन प्रदीप बालियान उर्फ बबलू व इदरीश ने किया। आयोजक पुष्पेंद्र बालियान ने समस्त कमेटी व सहायक कोच अमित बालियान व कुलदीप बालियान को भी पगड़ी व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया
प्रतियोगिता में आरडी कौशिक इंटरनेशनल रेफरी, जगबीर सिंह अंतरराष्ट्रीय रेफरी, नीरज व संदीप राष्ट्रीय रैफरी , प्रमोद , ओमवीर, अनिल, परमिंदर, राकेश, प्रवीण अनिल, अरविंद ,धीरज मौजूद रहे। संजीव बालियान अर्जुन अवार्डी भी मौजूद रहे।
आशु रहे बेस्ट रैडर
बेस्ट रैडर आशु रहे जो कि नेशनल प्रो कबड्ड़ी में दिल्ली दबंग से खेलता है। बेस्ट डिफेंडर के लिए अंकित काकड़ा को चुना गया, जिनको 3100 रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ स्मृति चिन्ह् भेट किये गए। गौरव टिकैत ने पगड़ी पहनकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।