तीन दिवसीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता शुरु
मुजफ्फरनगर। जिला राइफल एसोसिएशन मुजफ्फरनगर की ओर से तीन दिवसीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री, विधायक और चेयरपर्सन ने भी पिस्टल से निशानेबाजी की। उन्होंने कहा की इस प्रकार के आयोजन जनपद मे होते रहने चाहिए।
जिला राइफल एसोसिएशन की ओर से नुमाइश मैदान पर शूटिंग रेंज में तीन दिवसीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता को शुरू कराया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में राइफल, रिवाल्वर और पिस्टल .22 बोर की स्पर्धाएं होगी। पहले ही दिन प्रतियोगिता में 68 शूटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अधिकारियों की ओर से एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एआरटीओ विनीत कुमार और तहसीदार सदर अभिषेक शाही ने भी प्रतिभाग किया।
प्रबंध समिति के सदस्य नेशनल शूटर अहमद महमूद ने बताया कि तीन दिनों तक स्पार्धाएं होगी। सोमवार को फाइनल मुकाबले के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसका समापन सोमवार शाम चार बजे डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ अवसर एडीएम वित्त आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप श्रीवास्तव, एसडीएम दीपक कुमार, सुभाष कुमार, राकेश कुमार, सलमान सईद, सईदुज्जमां, डा. नरेंद्र कुमार, शबाब आलम आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में ओपन शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते राज्यमंत्री कपिल देव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR