फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची को प्लास्टिक के बैग में बंद कर कब्रिस्तान में फेंका

Mon, 04 Apr 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कब्रिस्तान में मिली बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक ओर जहां देश में बेटियों को बचाने और पढ़ाने की मुहिम चल रही है, वहीं समाज का एक वर्ग आज भी बेटियों को अभिशाप मान रहा है। ऐसे ही समाज में जन्मी एक नवजात बच्ची को प्लास्टिक बैग में बंद कर कब्रिस्तान में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


बैग के अंदर दम घुटने के कारण बच्ची बुरी तरह रो रही थी और एक खूंखार कुत्ता उसे खींचकर ले जा रहा था, लेकिन इसी दौरान इस पर एक किशोर की नजर पड़ गई और वह उसे अपने घर ले आया। किशोर के माता-पिता उसे सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस बच्ची को दुनिया में आए करीब चार ही दिए हुए होंगे कि उसके माता-पिता ने उसे ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया। चरथावल में पावटी मार्ग पर स्थित करबला के निकट कब्रिस्तान में एक प्लास्टिक के बैग को कुत्ता खींचकर ले जा रहा था। बैग के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन


वहां खेल रहे ईनाम नाम के किशोर ने कुत्ते को भगाया और बैग को लेकर घर पहुंचा। किशोर की मां सहर बानो और पिता अमीर हसन ने पहले तो बच्ची को खुद ही रखने का मन बनाया, लेकिन बाद में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंची। जांच के दौरान वहां मौजूद स्टाफ नर्स अंजुलिका शर्मा ने अपने निसंतान रिश्तेदार को बच्ची को सौंपने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद बच्ची को अंजुलिका शर्मा की सुपुर्दगी में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

पूरी तरह स्वस्थ है बच्ची
सीएचसी के डॉक्टर खानचंद ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है, हालांकि वजन कम होने के कारण उसको जिला मुख्यालय पर रेफर कर दिया गया है। स्टाफ नर्स खुद बच्ची को लेकर गई है। उसके जन्म को करीब तीन या चार दिन हुए होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें