एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वॉलीबाल (पुरुष वर्ग) और खो-खो (महिला वर्ग) के दस-दस मैच हुए। अलग-अलग विभाग के बीच हुए मुकाबले में बीए और एनसीसी की टीमप्रथम रही। वॉवीबाल का प्रथम मैच बीए प्रथम वर्ष और बीएससी के बीच हुआ। इसमें बीए ने जीत हासिल की। इसके बाद बीए और एनसीसी की टीम के बीच द्वितीय मैच हुआ। एनसीसी विजयी रही। बीए और बीएफए के बीच तीसरा मुकाबला हुआ। बीए ने यह मैच जीता। बीएससी और एनसीसी के बीच चौथे मुकाबले में बीएससी जीता। निर्णायक मंडल की ओर से बीए ने प्रथम, एनसीसी ने द्वितीय और बीएससी ने तृतीय स्थान के लिए चुना गया।
महिला वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच एनसीसी और बीए की बीच हुआ। एनसीसी की टीम ने जीत हासिल की। इसके भी दस मैच हुए। एनसीसी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, डॉ. नवनीत शर्मा, अंकित धामा, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. अमित कुमार, एकता मित्तल, नीतु गुप्ता आदि मौजूद रहीं।