युवा पेज के लिए
-स्थापना दिवस पर ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नेशनल कैडेट कोर के स्थापना दिवस पर दीप चंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एनसीसी का ए सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। कैडेट्स ने मार्च पास्ट करते हुए मंचासीन अधिकारियों को सलामी दी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार संगल ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कंचन प्रभा शुक्ला, एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह ने एनसीसी कैडेट्स के समाज सेवा से संबंधित किए जाने कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही एनसीसी गतिविधियों के लिए कैडेट्स को बधाई दी। इस अवसर पर 2023 में ए सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट्स को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में गायन, संगीत यंत्र, सामूहिक नृत्य एवं शस्त्र प्रशिक्षण प्रतियोगिता में मेडल्स प्राप्त करने वाले कैडेट्स तनीषा, हर्ष, वंश शर्मा, कुलदीप, आदित्य पाल को मेडल्स पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरुणा रानी, विद्यालय के एनसीसी प्रभारी ऑफिसर वाजिद अली ने किया।