फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहलना में होगा भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय अधिवेशन

विज्ञापन
अतिशय क्षेत्र वहलना में भूमि पूजन करते जैन समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वहलना में होगा भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय अधिवेशन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जैन मिलन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन अतिशय क्षेत्र वहलना में होगा। 14 एवं 15 मार्च को होने वाले इस अधिवेशन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों दिन हजारों की संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे। सोमवार को विशाल पंडाल का भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि अहिंसा एवं शांति का संदेश देने के लिए भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय अधिवेशन 14 एवं 15 मार्च को अतिशय क्षेत्र वहलना मुजफ्फरनगर में होगा। पहले दिन एक हजार प्रतिनिधि शिरकत करेंगे, जबकि दूसरे दिन देशभर से पांच हजार सदस्य शामिल होंगे। अधिवेशन की तैयारियों के लिए वहलना दिगंबर जैन मंदिर के मैदान पर विशाल पंडाल का भूमि पूजन किया गया। अधिवेशन को लेकर जैन समाज में जबर्दस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भूमि पूजन में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जैन धर्म अनादि अनंत है। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं भामाशाह जैसे महापुरुषों ने इसे गौरवान्वित किया है। आज का युवा धर्म की महत्ता को भूलता जा रहा है और उसके संस्कारों की कमी आती जा रही है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में देश और समाज की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य भगवान महावीर, श्रीराम, महात्मा गांधी के अहिंसा के पथ पर नहीं चलेगा और परमाणु विस्फोट की तरह होड़ में भागेगा, तब तक कोरोना, स्वाइन फ्लू जैसी प्राणघातक बीमारियां पैदा होती रहेंगी। इस मौके पर राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक जयचंद जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज जैन, मुख्य संयोजक वाईके जैन, संयोजक अजय जैन, दिनेश जैन, पंकज जैन, सुभाष जैन, नरेश जैन, नरेंद्र जैन, राजकुमार जैन, सचिन जैन, आदिश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें